मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: तहसील क्षेत्र के ब्लॉक माछरा स्थित ग्राम मानपुर में जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। सबसे बुरी स्थिति स्कूली बच्चों की है, जिन्हें हर रोज घुटनों तक भरे गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। मजबूरी ऐसी है कि छोटे-छोटे बालक अपने जूते हाथों में उठाकर गंदे पानी से गुजरते हुए किसी तरह स्कूल पहुंच रहे हैं। इस गंभीर समस्या से आक्रोशित मानपुर के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जलभराव से जूझते और जूते हाथ में लेकर स्कूल जाते बच्चों का वीडियो भी एसडीएम को दिखाया。

तालाब पर अवैध कब्जे से रुकी पानी की निकासी ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि गांव के तालाब संख्या 351 और 352 का बरसाती...