मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: बहसूमा क्षेत्र में हुई भारी वर्षा से गांव तजपुरा में नाले की पटरी टूट जाने के कारण किसानों के खेतों में पानी भर गया, जिससे गन्ने की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। फसल बर्बाद होने से परेशान किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम मवाना को प्रार्थना पत्र सौंपा था। किसानों की शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया। राजस्व निरीक्षक तिर्मल सिंह, क्षेत्रीय पटवारी लोकेश शर्मा, पटवारी रोहित तोमर ने गांव तजपुरा पहुंचकर प्रभावित किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। इसके बाद राजस्व टीम बहसूमा पहुंची, जहां किसान सुबोध शर्मा, अनु शर्मा और गगन शर्मा के खेतों का भी निरीक्षण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...