Meerut News: जलभराव और गंदगी से परेशान महिलाओं ने तहसील में किया प्रदर्शन
मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: नंगला रोड स्थित शिया बाग कॉलोनी में जलभराव और मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान महिलाओं का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में तहसील पहुंचीं महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने टैक्स वसूली के बावजूद सुविधाएं नहीं देने का पालिका पर आरोप लगाया। महिलाओं ने तहसीलदार योगेश चंद को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में 80 से अधिक मकान हैं, लेकिन सड़क और नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश के बाद गलियों में जलभराव होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। खाली प्लॉटों में गंदा पानी जमा होने से बीमारियां फैलने और मकानों की नींव को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। वहीं, नियमित सफाई और कूड़ा निस्तारण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.