Meerut News: जर्जर सड़कों से हलकान मवाना, अफसरों की अनदेखी से राहगीर परेशान
मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: मवाना तहसील और नगर की प्रमुख सड़कें इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। तहसील को मेरठ-पौड़ी हाईवे से जोड़ने वाली महज 700 मीटर की सड़क इस कदर टूट चुकी है कि उस पर पैदल चलना और साइकिल चलाना भी मुश्किल हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इसी जर्जर मार्ग से प्रतिदिन तहसील के तमाम प्रशासनिक अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि करीब दो साल पहले बनी यह सड़क पिछले एक साल से टूटी पड़ी थी, जिस पर जल निगम के कार्य ने स्थिति को और विकट बना दिया। हल्की सी बारिश होते ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है। नामित सभासद अक्षत शर्मा ने इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपकर शीघ्र निर्माण की मांग की है।
16 महीने में ही उधड़ी नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.