मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: भारी एवं लगातार बारिश के बीच स्कूलों के जर्जर भवनों में बच्चों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे भवनों पर बड़े अक्षरों में चेतावनी दर्ज करते हुए बच्चों की सुरक्षा पर फोकस करना होगा। यदि छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है तो उसे सही कराने के बाद ही बच्चों को बैठाए जाएगा। साफ सफाई करते हुए स्कूलों में पानी निकासी के प्रबंध करने होंगे। भारी बारिश के बीच बीएसए आशा चौधरी ने बच्चों की सुरक्षा के लिए गुरुवार को उक्त निर्देश जारी किए। बीएसए के अनुसार जर्जर भवन निस्तारित नहीं होने तक किसी भी स्थिति में उनमें बच्चों का प्रवेश नहीं होगा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्कूलों में जलभराव होने से एक ही कमरे चलीं कक्षाएं ऐसे भवनों पर लाल पेंट से जर्जर भवन या प्रवेश प्रतिबंधित जैसी चेतावनी बड़े अक्षरों में लिखनी होगी। बी...