मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: राज्यमंत्री चौधरी यशवीर सिंह और भाजपा नेता संजय चौधरी ने अपने सौजन्य से पैतृक गांव छबड़िया से अयोध्या धाम की धार्मिक यात्रा पर बस को रवाना किया। बस में सवार श्रद्धालु जयकारों और भक्तिभाव के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। राज्यमंत्री चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने और खाने की व्यवस्था भी की गई है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। भाजपा नेता संजय चौधरी ने बताया कि इससे पहले ग्रामीणों के लिए माता शाकुंभरी देवी की यात्रा भी आयोजित कराई गई थी। इस मौके पर ब्रजपाल, सेंसरपाल, श्रीपाल, सुंदर, रिंकू, रामकिशन, राजेंद्र प्रजापति, रेखा, सुनीता, कालू, जसविंदर कौर, ऊषा, अमनपाल, सत्यवती, राबड़ी, संतोष, अंजली, वंदना, आदेश और शशि आदि रहे।

ह...