मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा को लेकर मेरठ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को शहर के प्रमुख मंदिरों, मेलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के आदेश पर पुलिस टीमों ने थानों की पुलिस भी मौजूद रही। रेलवे रोड क्षेत्र में सिटी रेलवे स्टेशन और बाबा विश्वनाथ मंदिर, सदर बाजार में औघड़नाथ मंदिर, भैंसाली बस स्टैंड, कोतवाली क्षेत्र में हनुमान मंदिर, सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट की जांच की गई। देहली गेट क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर और मेले को भी खंगाला गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... इसके अला...