मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: ऊर्जा भवन में आयोजित जनसुनवाई में पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों से उपभोक्ताओं की 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। एमडी रवीश गुप्ता के निर्देशन में बिजली अफसरों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया, निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन ने समस्याएं सुनी। मेरठ क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों से पहुंचे उपभोक्ताओं ने विद्युत बिलों, मीटर रीडिंग, बिलिंग, विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मर स्थापना एवं विद्युत सुरक्षा से संबंधित समस्याएं रखीं। मनिहारान कब्रिस्तान मेरठ निवासी नौशाद पुत्र अमीर हसन ने कब्रिस्तान के मुख्य द्वार के निकट 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन एवं ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की। भगवानपुर निवासी राजकुमार ने...