Meerut News: जनसुनवाई : एमडी ने समस्याओं का कराया समाधान
मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: ऊर्जा भवन में मंगलवार को जनसुनवाई में एमडी रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 32 उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखी। उन्होंने मुख्य रूप से नये संयोजन, बिल संशोधन, मीटर एवं रीडिंग संबंधी प्रकरण तथा अन्य विद्युत संबंधी शिकायतें प्रस्तुत की गईं। मेरठ क्षेत्र से ज्योति राणा, अनमोल अग्रवाल, रियाजुद्दीन, ममता शर्मा, जावेद, शिव कुमार, विपिन कुमार, नितिन सिंह, मनव्वर, विमलेश, शकील, सोनिया, अजीत कुमार आदि ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इस दौरान निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक वित्त स्वतंत्र तोमर भी रहे। यह भी पढ़ें- बिजली के स्मार्ट मीटर ने फिर छकाया, हजारों लोगों में हड़कंप, आपके साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.