मेरठ, सितम्बर 14 -- Meerut News: एएस इंटर कॉलेज में सोमवार को जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मवाना, पांचली, सरधना और माछरा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने योगासन की विभिन्न विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन में अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और लगन स्पष्ट रूप से दिखाई दी। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन करते हुए उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र और 13 छात्राओं सहित कुल 23 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: जनपदीय योग प्...