मेरठ, सितम्बर 21 -- Meerut News: गंगानगर। डिफेंस कॉलोनी में जज की कोठी में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास चोरी किया गया सामान बरामद किया। मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी नित्या नन्द श्रिनेत न्यायालय भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं एवं पुनर्स्थापन प्राधिकरण लारा कोर्ट मेरठ में जज हैं। वह दो दिनों पूर्व किसी आवाश्यक कार्य से लखनऊ गए हुए थे। इसी बीच शातिर चोरों ने घर में सेंधमारी करते हुए ताले तोड़कर उनकी सरकारी टेबलेट, मोबाइल, टोटी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इस दौरान घर की सुरक्षा में तैनात होमागर्ड शाहनजर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कुछ घंटों में ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए दो चोरों को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अंकि...