Meerut News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती से मारपीट, परिजनों को दी धमकी
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी द्वारा युवती के साथ मारपीट और उसके भाई व पिता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी मोनू ने उसके साथ उस समय छेड़छाड़ की जब वह घर से बाहर दुकान से कुछ सामान लेने जा रही थी। उसने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी ने उसके भाई और पिता को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसका रिश्ता तुड़वाने की धमकी भी दे रहा है। घटना के बाद युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.