मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: छुर गांव में युवक ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने उसपर तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक को गोली नहीं लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां आए तो आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा जर्द किया और जांच में जुट गई। अंकित पुत्र सत्येंद्र ने बताया कि वह एफएम फायर सर्विस गाजियाबाद में तैनात है। तीन सितम्बर को वह दो दिन की छुट्टी पर घर आया था। आरोप है कि सुबह करीब सात बजे वह घर पर बैठा हुआ था। इसी बीच गांव का ही नरेंद्र उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उसने गाली देने का विरोध किया तो नरेंद्र ने तमंचे से दो राउंड फायर कर दिए। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण व परिजन वहां आए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी ...