मेरठ, नवम्बर 13 -- Meerut News: पांच से छह दिनों की दीवाली की छुट्टियों के बाद गुरुवार को शहर के स्कूल-कॉलेजों में रौनक लौट आई। शहर के अधिकांश डिग्री कॉलेज भी खुल गए। हालांकि दोपहर बाद छुट्टी होते ही वेस्ट एंड रोड से लेकर प्रमुख सड़कों पर बच्चों को जाम से जूझना पड़ा। शहर में कुछ शैक्षिक संस्थान पांच, जबकि अधिकांश छह नवंबर से बंद हो गए थे। ऐसे में छह दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को पहली बार स्कूल और कॉलेज खुले। डिग्री कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म जमा करने के काम ने रफ्तार पकड़ी। वहीं, शहर के स्कूल-कॉलेज खुलने के बावजूद सीसीएसयू कैंपस फिलहाल रविवार तक बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- Munger News: 19 नवंबर तक भरा जाएगा स्नातक पार्ट-3 बैकलॉग का परीक्षा फॉर्म गुरुवार को बाहर के जिलों से छात्र मार्कशीट एवं माइग्रेशन के लिए कैंपस पहुंचे, लेकिन छुट्ट...