मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: बहादरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में शिक्षकों की लापरवाही के चलते एक छात्रा छुट्टी के बाद कक्षा में बंद हो गई। शिक्षक दरवाजे में ताला लगाया और चला गया। घंटों बाद छात्रा के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्होंने कक्षा का ताला तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला। घटना से नाराज ग्रामीण ने सोमवार को विद्यालय में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीण वहीं धरना देकर बैठ गए। उन्होंने शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए। बाद में शिक्षकों ने लिखित में माफी मांगी, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में शिक्षक अक्सर देर से आते हैं और समय से पहले छुट्टी कर चले जाते हैं।

घटना का विवरण शनिवार को भी शिक्षकों ने जल्दबाजी में कक्षाओं में ताले लगा दिए गए। इसी दौरान कक्षा तीन की छात्रा रश्मि पुत्री...