Meerut News: छात्र देर से कॉलेज पहुंचे तो बंद कर दिया गेट, हंगामा
मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के बाहर गुरुवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब देर से पहुंचे छात्रों को गेट के बाहर रोक दिया गया। बच्चे काफी देर तक गेट के बाहर हाईवे पर खड़े रहे। बच्चों ने कॉलेज प्रशासन पर हर रोज गेट बंद कर देने और लेट आने वाले शिक्षकों को एंट्री देने का आरोप लगाया। बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी गेट बंद कर दिए जाने का विरोध जताया। बाद में प्रधानाचार्य ने बच्चों को शांत कराकर एंट्री कराई। गुरुवार सुबह श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज का गेट प्रार्थना सभा शुरू होने के बाद बंद कर दिया गया। जिसके चलते करीब 15-20 छात्र बाहर ही रह गए। कुछ छात्र दबथुवा के थे, जबकि कुछ अन्य गांवों के थे। छात्रों ने अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। काफी देर तक छात्र हाईवे के कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.