मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: केके पब्लिक स्कूल में सोमवार को वन विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वन विभाग के सीओ परमेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने बच्चों को सहजन प्रजाति के वृक्ष वितरित किए। साथ ही छात्र-छात्राओं को अपने आसपास व घरों में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। अंत में सभी छात्र छात्राओं को एक-एक पौधा वितरित किया। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार व प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा स्कूल की ओर से सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में लाभार्थियों को बांटे सहजन के पौधे यह भी पढ़ें- Moradabad News: एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया ...