मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: सरधना-बिनौली मार्ग पर शनिवार दोपहर शिव चौक के निकट स्कूल के छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और पंच चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों ने किसी तरह छात्रों के बीच बचाव कराया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों गुट वहां से जा चुके थे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र अपने घर जा रहे थे। इसी बीच शिव चौक के निकट छात्रों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए...