Meerut News: छात्रा से छेड़छाड़ पर मनचले की धुनाई, पुलिस को सौंपा
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित आरजी कॉलेज के पास शुक्रवार सुबह छात्रा से छेड़छाड़ पर हंगामा हो गया। आरोप है कि कई दिनों से पीछा कर रहे युवक ने शुक्रवार को छात्रा को अकेला देखकर रास्ते में रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दे दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और थाने ले गए। इस दौरान घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर लालकुर्ती चौबे कंपाउंड निवासी कपिल गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.