मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा पर युवक और उसके दोस्त द्वारा बार-बार दोस्ती करने का दबाव बनाना व फोन करके परेशान करना भारी पड़ गया। पीड़िता ने आरोपियों के बारे में अपने भाई को बता दिया, जिसके बाद पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला छात्रा से जुड़ा होने कारण तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों आरोपी गांव से फरार हैं। थाना क्षेत्र के गांव रछौती डेरियो के रहने वाले युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन गांव में ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। कई दिनों से गांव के दबंग दो युवक उसे परेशान कर रहे हैं। जबरन उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहे है। बात न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। जिसकी वजह से छात्रा डरी सहमी हुई ह...