Meerut News: छात्राओं ने दिया स्वच्छता और महिला सशक्तीकरण का संदेश
मेरठ, अक्टूबर 21 -- Meerut News: संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर को साफ-सुथरा बनाने में योगदान दिया। साथ ही महिला सशक्तीकरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिविर का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिस्टर क्रिस्टीना लुइस तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. नीतू और शबाहत के निर्देशन में हुआ। शिविर के पहले चरण में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में रखे गमलों की सफाई की और परिसर को स्वच्छ बनाने में सहयोग किया। इसके बाद महिला सशक्तीकरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोस्टरों के माध्यम से महिलाओं की शिक्षा, अधिकारों और आत्मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.