मेरठ, जुलाई 9 -- Meerut News: भारत विकास परिषद मेन शाखा की ओर से बुधवार को बुढ़ाना गेट स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज में ब्यूटीशियन कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं को ब्यूटीशियन कार्य से जुड़ी उपयोगी जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यशाला में 138 छात्राओं ने भागीदारी करते हुए ब्यूटिशियन की बारीकी सीखी। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यशाला में परिषद की ओर से ब्यूटीशियन ऊषा, संतोष बालाजी, रितु अग्रवाल, मीनाक्षी और जूही अग्रवाल ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान शाखा की महिला संयोजिका कामिनी गुप्ता, अंशु गुप्ता, शाखा के पूर्व अध्यक्ष सुधेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनुराग, शाखा अध्यक्ष अनिल अग्रवाल भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...