मेरठ, नवम्बर 21 -- Meerut News: मेरठ। बसपा में आगामी चुनावों और संगठन की मजबूती को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी विधानसभा प्रभारियों और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को गति दी गई है। शुक्रवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व सांसद एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली के स्तर पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रभारियों के चयन के साथ ही छह दिसंबर को लखनऊ में होने वाली महारैली में जुटने की बात हुई।​समीक्षा बैठक के दौरान मुनकाद अली ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की तैयारियों का बारी-बारी से जायजा लिया। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इस बार लखनऊ में ऐतिहासिक और रिकॉर्ड भीड़ जुटाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: कार्यकर्ता ही कांग्रेस की ताकत : अभिषेक दत्त इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में अलग-अलग पॉइंट बनाकर कार्यकर्ताओं क...