मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: शनिवार को छबड़िया गांव में चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की ओर से उत्तम संतुलित पोषण अभियान के तहत किसान प्रशिक्षण संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के 100 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने भाग लेकर वैज्ञानिक खेती और संतुलित पोषण प्रबंधन की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। संगोष्ठी में बताया गया कि चम्बल फर्टिलाइजर्स देश के 13 राज्यों में किसानों के खेतों पर इस अभियान का संचालन कर रही है। मेरठ जनपद को भी इस योजना के लिए चयनित किया गया है। अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना, उत्पादन लागत कम करना तथा फसल उत्पादकता बढ़ाना है। मेरठ कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह ने गन्ना, धान और गेहूं की उन्नत खेती, बीज उपचार, जैविक खाद के प्रय...