Meerut News: छड़ी शोभायात्रा निकाली, जाहरवीर गोगा के जयकारे गूंजे
मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: गोरखनाथ सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को शर्मा स्मारक बच्चा पार्क जाहरवीर गोगा महाराज की छड़ी शोभायात्रा का आयोजन भक्तिभाव से किया गया। शोभायात्रा का उद्घाटन कृष्ण कुमार ढकोलिया ने किया। छड़ी पूजन केसी बेनीवाल ने संपन्न कराया। अमिताभ ठाकुर, अब्दुल अजीज, हरदीप सिंह गिल, अतुल प्रधान, विनय प्रधान, दिव्या चिंडालिया, प्रभु दयाल वाल्मीकि, प्रशांत गौतम समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ढोल नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने छड़ी पूजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नरेश चन्दौला, सोनू पार्चा, कुन्दन चारण, नितिन महरोल, संजीव सांवरिया आदि का सहयोग रहा। संयोजक बुद्ध प्रकाश भगत ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.