मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: कैली गांव निवासी चौकीदार के साथ रास्ते में घात लगाकर मारपीट कर में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चौकीदार के साथ थाने से लौटने के दौरान आरोपी ने मारपीट की थी। थाने पर दी तहरीर में कैली निवासी अशोक शर्मा ने बताया कि वह गांव में थाना पुलिस के चौकीदार है। सात अगस्त को थाना पर ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह घर लौट रहे था। रास्ते में देशी शराब के ठेके के पास घात लगाकर बैठे आरिफ ने घेर लिया डंडों से हमलाकर मारपीट कर घायल कर दिया था। वह जान बचाकर भागा तो उस पर ईंट से हमला किया था। दिया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...