मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के चार हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीस पुत्र चांद मोहम्मद निवासी श्यामनगर, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 25 अक्टूबर को ग्राम बहादुरपुर निवासी मोहम्मद तालिब पुत्र रियाजुद्दीन ने अपने साथियों के साथ थाने पहुंचकर चार हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनीस के खिलाफ मुकदमा संख्या 353/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अनीस को मेरठ रोड स्थित एक फार्म हाउस के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पूरी रकम 4,000 ब...