मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक प्लाईवुड की दुकान में चोरी के मामले में शनिवार को पुलिस आरोपी को पकड़ने गई तो वह एक मकान में घुस गया। घेराबंदी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसने पुलिस से हाथापाई कर दी। उधर, चर्चा है कि मेडिकल परीक्षण के लिए लाने के दौरान आरोपी ई रिक्शा से कूदकर भाग गया था जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस ने इस बात से इंकार किया है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हरीश प्लाईवुड में कुछ दिन पहले चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले की टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर की पहचान मलियाना निवासी करन के रूप में की। शनिवार को टीपीनगर पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का ...