Meerut News: चोरी की मूर्तियां ठिकाने लगाने निकले, पुलिस ने घेरकर दो को पकड़ा
मेरठ, नवम्बर 2 -- Meerut News: मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू मोहनपुरी के मंदिर से भगवान की पांच प्रतिमाएं चोरी कर बेचने निकले आरोपियों का किला रोड पर पुलिस से आमना-सामना हो गया। घेराबंदी होते ही पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करने के दौरान बाइक फिसल गई। पुलिस ने बाल अपचारी समेत दो को पकड़ लिया। बाइक फिसलने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि न्यू मोहनपुरी स्थित श्रीशिव दयालेश्वर मंदिर में शनिवार को ताला तोड़कर पांच प्रतिमाएं चोरी कर ली गई थीं। इनमें चांदी की दो और पीतल की तीन मूर्तियां शामिल थीं। पुजारी रोशन झा की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया था। मंदिर राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आवास के नजदीक स्थित है जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले के खुलासे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.