मेरठ, अगस्त 5 -- Meerut News: मेरठ। हजरत इमाम हुसैन और शौहदाये कर्बला का चेहल्लुम बड़ी अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। शहर सहित जैदी फार्म, लोहियानगर, शहर घंटाघर, अब्दुल्लापुर में इमामबारगाहों और अज़ाखानों में मजलिसें हुईं। यह भी पढ़ें- Amroha News: हजरत इमाम हुसैन के चेहलुम पर सैदनगली में जुलूस बरामदगमगीन माहौल में ताजिये दफन गमगीन माहौल में अलविदा या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिये-तबर्रूकात दफन किये गये। रेलवे रोड चौराहे से ईदगाह चौराहे तक दिल्ली रोड पर पुलिस ने जुलूस गुजरने तक अतिरिक्त सावधानी बरती। इस दौरान सड़क पर कांवड़िया लेन सुरक्षित रखा गया था, दूसरी लेन से जुलूस निकला। इस दौरान कोई कांवड़ियां भी सड़क से नहीं गुजरा। पुलिस को यातायात जरूर कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। हुसैनाबाद पूर्वा फैयाज अली स्थित इमामबारगाह डॉ. सैय्यद इकबाल हुसैन...