Meerut News: चुनाव पर रोक है तो आदेश दिखाओ, नहीं तो आंदोलन
मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: सोमवार को छात्रसंघ चुनावों सहित नौ बिंदुओं पर कैंपस में धरना देने वाले छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ गुरुवार को सीसीएसयू प्रशासन ने डेढ़ घंटे सीधे बात की। विवि ने सभी बिंदुओं पर अपनी बात रखी, जबकि छात्रों ने अपनी मांग दोहराई। छात्रसंघ चुनावों को छोड़ अन्य सभी मुद्दों पर विवि और छात्रों में सहमति बन गई। छात्रों ने विवि से दो टूक कहा कि यदि छात्रसंघ चुनावों पर शासन की कोई रोक है तो आदेश दिखा दें। यदि आदेश नहीं देते तो दीवाली बाद छात्र कैंपस में चुनावों के लिए आंदोलन करेंगे। छात्र प्रतिनिधि अक्षय बैंसला, आलोक बैंसला, शुभम भड़ाना, शिवम सिंह, दिव्यांश देओल, वरदान डेढ़ा, अभिनव त्यागी, शंकर चिकारा, वाशु चौधरी एवं अंश राजपूत छात्रों की ओर से वार्ता में पहुंचे, जबकि विवि से कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, रजिस्ट्रार अजय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.