मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: दादरी चौकी क्षेत्र के नंगला राठी गांव निवासी युवक ने गांव के ही चार युवकों पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में नगलारठी निवासी रोहित कुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर को देरसायं वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान गांव निवासी गोलू, प्रवेंद्र, अतुल, अनिवेक अपने अज्ञात साथियों के साथ बाइकों पर सवार वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...