Meerut News: चारे में जहर डालते पकड़ा, पीछा करने पर फायर झोंका
मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: भैंस के चारे में जहर मिलाते समय ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। पीछा किए जाने पर बाइक सवार आरोपी के साथी ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। बाइक गिरने के बाद ग्रामीणों ने फायर करने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका साथी गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गया। गांव भंडौरा निवासी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को उन्होंने एक युवक को भैंस के चारे में जहर मिलाते हुए देख लिया। उन्होंने अपने पुत्र और ग्रामीणों के साथ उसका पीछा किया। आरोपी अपने साथी के साथ बाइक से भागने लगा। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग में वादी पक्ष बाल-बाल बचा। भागते समय बाइक गिरने पर ग्रामीणों ने आरोपी आशू पुत्र सकरू निवासी मोहल्ला शेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.