Meerut News: चाइनीज मांझे से बाइक सवार दूधिया की गर्दन कटी
मेरठ, अक्टूबर 4 -- Meerut News: प्रतिबंधित चाइनीज मांझा लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। रविवार सुबह बुढ़ाना गेट चौकी के पास बाइक सवार दूधिया इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक गर्दन में मांझा उलझने से उसकी गर्दन कट गई। खून से लथपथ दूधिया बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने उसे तत्काल ईवज हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर उसकी सर्जरी कर रहे हैं। भावनपुर थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव निवासी 40 वर्षीय जगदीश दूध का कारोबार करते हैं। रविवार सुबह वह रोजाना की तरह दूध की सप्लाई करने बुढ़ाना गेट आए थे। करीब 10:30 बजे वह बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बुढ़ाना गेट चौकी के पास अचानक हवा में लहराता प्रतिबंधित चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। मांझे की धार से उनकी गर्दन कट गई और वह संभलने से पहले ही बाइक समेत सड़क पर गिर पड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.