मेरठ, अक्टूबर 21 -- Meerut News: प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। लोहियानगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर अल्लीपुर के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की गर्दन कट गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी गर्दन पर 15 टांके लगाए गए हैं। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान जावेद पुत्र शहीद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है और मेरठ में अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। इसी दौरान हापुड़ रोड पर अल्लीपुर के पास वह चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।गर्दन पर गहरा घाव, 15 टांके लगेहादसे में जावेद की गर्दन पर गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया,...