मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: सरधना-बिनौली मार्ग पर बुधवार को चांदना पुलिया के निकट पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि बड़ा हादसा टल गया। बुधवार सुबह करीब छह बजे शामली की ओर से सरधना आ रही पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही चांदना पुलिया के पास पहुंची, अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क छोड़कर खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान चालक इकबाल ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि छलांग लगाने के दौरान वह घायल हो गया।हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चालक को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिलाया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर अन्य कोई वाहन या राहगीर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में नहीं आया, जिससे...