मेरठ, अगस्त 9 -- Meerut News: मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती बाइक पर युवक-युवती की अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में मेरठ नंबर की बाइक पर सवार युवक और युवती बीच सड़क पर आपत्तिजनक हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई। पुलिस से युवक-युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस बाइक के नंबर और अन्य साक्ष्यों के जरिए युवक-युवती की पहचान कर सकती है। हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे युवक-युवती कौन हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

हि...