मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: मेरठ। चरखे की खनक, मिट्टी की सोंधी खुशबू, बनारसी सिल्क की चमक और खादी के नए अंदाज... मेरठ में स्वदेशी का संसार सजने जा रहा है। यहां एक ही परिसर में देश के अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक कला, ग्रामीण हुनर और आधुनिक खादी का संगम देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से 16 से 25 अक्तूबर तक राजकीय इंटर कॉलेज (जीआइसी) बेगमपुल के निकट मंडलीय खादी महोत्सव 2026-27 आयोजित किया जाएगा। दस दिवसीय महोत्सव में करीब 100 स्टॉल पर स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयां भी भाग लेंगी। खादी और हैंडलूम के कपड़ों, ऊनी व सूती परिधानों, बनारसी सिल्क की साड़ियों, हस्तनिर्मित सजावट...