मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव तजपुरा निवासी मजदूर सुन्दर शर्मा का कच्चा मकान शनिवार को भरभराकर गिर गया। बताया गया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। शनिवार सुबह बारिश थमने के बाद तेज धूप निकलते ही मकान अचानक ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य मकान के बाहर मौजूद थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान गिरने से घरेलू सामान मलबे में दब गया और पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: भरभराकर गिरी की छत, बाल बाल बचे पीड़ित मजदूर सुन्दर शर्मा ने बताया कि मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मकान गिरने से उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। ...