Meerut News: चकबंदी के विरोध में दबथुवा में पंचायत, अधिकारियों की गांव में नोएंट्री, किया ऐलान
मेरठ, अगस्त 5 -- Meerut News: दबथुवा गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में बुधवार को ग्राम पंचायत भवन के पास ग्रामीणों की पंचायत हुई। जिसमें ग्रामीणों ने एक सुर में चकबंदी का विरोध करते हुए इसे रुकवाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि चकबंदी अधिकारी गांव में आए तो उनका विरोध किया जाएगा। जबरन चकबंदी कराने का प्रयास होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि पहले ही रडार के नाम पर गांव की 5200 बीघा जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। अब चकबंदी के नाम पर किसानों को दोबारा नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों ने कहा कि दबथुवा की जमीन की कीमत काफी अधिक है। चकबंदी के दौरान रास्ते और नालियां बनाने के लिए किसानों की जमीन लिए जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चकबंदी की कोई आवश्यकता नहीं है। पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.