मेरठ, अक्टूबर 19 -- Meerut News: मेरठ। गढ़ रोड स्थित आंबेडकर नगर के एक घर में नियम कायदों को ताक पर रखकर कछुआ घर में पाला जा रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा तो कछुआ प्लास्टिक के टब में मिला। वन विभाग की टीम ने कछुआ कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना मेडिकल पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पकड़े आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। कछुए को वन विभाग ने हस्तिनापुर प्रशिक्षण केंद्र में सुरक्षित रखा है। वन विभाग दारोगा मोहन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि अंबेडकर नगर में शिव नरेश पुत्र सोरमीलाल कहीं से कछुआ लाया और उसे घर में रखा है। उसका दुरुपयोग हो सकता है। सूचना पर रेंजर रविकांत चौधरी के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर दीपक सिरोही, वन ...