Meerut News: घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप
मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: मवाना कस्बे के कल्याण सिंह बाईपास क्षेत्र निवासी महिला ने पड़ोस में रहने वाली महिला समेत कई लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने उसके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर पूरे परिवार के चेहरे पर तेजाब डालकर बिगाड़ने की धमकी दी गई। पीड़िता ने मंगलवार को मवाना थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई तहरीर में कल्याण सिंह बाईपास निवासी शबनम पत्नी आजाद ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला उससे रंजिश रखती है। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद करने का प्रयास किया जाता है। आरोप है कि 12 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे शबनम अपनी दोनों बेटियों के साथ घर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.