मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: सरधना-नानू मार्ग पर रविवार को घर के बाहर खेल रहे 11 वर्षीय बालक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को गिराकर उसके पेट पर काट लिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बच्चे की जान बचाई। आननफानन में परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सरधना नानू मार्ग पर चांद का परिवार रहता है। गुरुवार सुबह चांद का 11 वर्षीय पुत्र असद घर के बाहर खेल रहा था। परिजन भी पास में ही बैठे हुए थे। इसी दौरान कुत्ता अचानक वहां आया और उसने असद पर हमला कर दिया। हमले में असद जमीन पर गिर गया, जिसके बाद कुत्ते ने उसके पेट पर काट लिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने कुत्ते को किसी तरह भगाकर असद की जान बचाई। परिजनों ...