मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: बेगमाबाद गांव में गुरुवार सुबह घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के बाएं गाल पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े, जिन्होंने कुत्ते को भगाकार बच्चे की जान बचाई। परिजन बच्चे को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार कराया। बेगमाबाद गांव में शिवकुमार का परिवार रहता है। गुरुवार सुबह उसका तीन वर्षीय पुत्र नमा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते अचानक बच्चे पर झपट पड़ा। कुत्ते के काटने से नमा के बाएं गाल पर जख्म हो गए। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन तुरंत दौड़ पड़े। उन्होंने कुत्ते को भगाकर नमा की जान बचाई। बाद में परिजन नमा को तुरंत सीएचसी सरधना लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया। घटना के बाद...