Meerut News: घर के बाहर खेल रही किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: थाना सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने गांव के ही युवक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। बताया गया कि गांव निवासी किशोरी रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और किशोरी के साथ कथित रूप से अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी ने इसका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने 1090 पर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.