मेरठ, अगस्त 15 -- Meerut News: लोहियानगर थाना क्षेत्र के जमना नगर में घर के बाहर खेल रहा 12 वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। जमना नगर निवासी अब्दुल आहद शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक गायब हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाके और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद बच्चे की मां सईदा लोहियानगर थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बच्चे के बारे में जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...