मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: खरखौदा क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी में दो भाइयों में घरेलू विवाद में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये पुलिस ने दी तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। गोविंदपुरी निवासी हफीज पुत्र मुकीम ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम वह घर के बाहर खड़ा था तभी वहां पहुंच मेरा भाई नफीस गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने दो सालों व पत्नी के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरु कर दी। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की, जिसमें हफीज, मुकीम, मदीना पुत्री मुकीम, शबरून पत्नी मुकीम घायल हो गये। पुलिस ने दी तहरीर पर नफीस उसकी पत्नी रोशनी व नफीस के दो साले नम्मू व अजरु पुत्र गुलशेर निवासी गांव कसैरवा थाना गजरौला जनपद अमरोहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। थाना प्रभारी समय पाल अत्री...