मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्राम विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी के विरोध में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) परीक्षितगढ़ का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने ग्राम चितमाना शेरपुर निवासी किसान मंगेश त्यागी के खेत के समीप कटाव रोकने के लिए बनाई जा रही निर्माणाधीन दीवार के गिरने का मामला प्रमुखता से उठाया गया। कहा कि दीवार गिरने के कारण किसान अपने खेत में समय पर बुआई नहीं कर पा रहा है, जिससे उसे लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है। संगठन ने इसे निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री और गुणवत्ता की अनदेखी का परिणाम बताया। किसान नेताओं ने बताया कि इस संबंध में कई बार खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव ए...