मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला, ग्राम प्रधान संगठन मेरठ के मंडल अध्यक्ष पद्मेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण से मुलाकात की। इस दौरान ग्राम पंचायतों के अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए गए थे। जिसके बाद से गांवों में विकास कार्य प्रभावित हुए और विकास संबंधी फाइलें ऑफिसों में लंबित हैं। प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने डीएम वीके सिंह से फोन पर वार्ता कर गांवों में पूर्व की तरह विकास कार्य कराने के निर्देश दिए। कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास से संबंधित फाइलों का निस्तारण पंचायत राज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी ही करें। डीएम ने आश...