Meerut News: गोवंशों की हालत देख भड़के विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता
मेरठ, सितम्बर 28 -- Meerut News: परतापुर के बराल गांव स्थित कान्हा उपवन गोशाला में रविवार को बीमार और घायल गोवंशों की हालत देखकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गोशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए और धरने पर बैठ गए। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने गोशाला के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि गोशाला में कई गोवंश बीमार और घायल हालत में पड़े हैं, लेकिन उनके उपचार और देखभाल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उनका आरोप था कि गोशाला में तैनात चिकित्सक नियमित रूप से मौके पर नहीं आते। धरने के दौरान दीपांशु शर्मा, रोहित, पुनीत कुमार, उज्जवल, हिमांशु गुप्ता समेत विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.